गंगापुर सिटी। जयपुर रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल में रविवार को वर्धमान ब्लड सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जेमिनी रहे। ब्लड सेंटर शुरू होने से गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को रक्त एवं आवश्यक ब्लड कंपोनेंट्स की उपलब्धता में सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर डॉ. अनिल जेमिनी ने रक्त की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारियों के उपचार में समय पर रक्त उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से रक्तदान के प्रति जागरूक होने तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

समारोह में डॉ. मनोज जैन ने मुख्य अतिथि डॉ. अनिल जेमिनी का माल्यार्पण, साफा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। वर्धमान हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. सुलेखा जैन ने सभापति शिवरतन गुप्ता का साफा पहनाकर स्वागत किया। हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने जिला चिकित्सालय गंगापुर सिटी के कार्यालय प्रमुख डॉ. विजेंद्र गुप्ता का भी स्वागत किया।

इसी क्रम में डॉ. नीतिश एवं डॉ. अरविंद ने आईएमएस सेक्रेटरी डॉ. मुकेश गर्ग का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। डॉ. आयशा एवं डॉ. ऐश्वर्या ने जिला चिकित्सालय गंगापुर सिटी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरसी मीणा का माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। वहीं डॉ. अनिल शर्मा ने डॉ. सतेंद्र पंचोली का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बाबूलाल जैन ने डॉ. भारत गोयल का माला पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. अनिल जेमिनी ने फीता काटकर वर्धमान ब्लड सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने सेंटर का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और हॉस्पिटल प्रबंधन को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

वर्धमान ब्लड सेंटर के शुरू होने से गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों, प्रसूताओं एवं ऑपरेशन वाले मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। रक्त की उपलब्धता उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को रक्त की व्यवस्था के लिए दूसरे स्थानों पर भटकने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम का मंच संचालन मोहसिन खान ने किया। समारोह में वर्धमान हॉस्पिटल की पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान डॉ. मनोज जैन, डॉ. सुलेखा जैन, डॉ. अरविंद, डॉ. नीतिश, डॉ. अनिल शर्मा, नीलेश, इशाक एवं अंकुर मीना सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं हॉस्पिटल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सचिव महेश जैन, भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों ने वर्धमान हॉस्पिटल द्वारा ब्लड सेंटर शुरू किए जाने को गंगापुर सिटी एवं आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी ब्लड सेंटर शुरू किए जाने की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story