महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मीणा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जयपुर में आयोजित भाजपा मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान वंदना मीणा ने कहा कि युवाओं के भविष्य, छात्रों के हित, बढ़ती बेरोज़गारी, पेपर लीक और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास असफल होगा और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज़ उठाती रहेगी। भाजपा मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और युवाओं व छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।

यह प्रदर्शन युवाओं, छात्रों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के विरोध अभियान का हिस्सा रहा, जिसमें प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story