गंगापुर सिटी में राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को नगर परिषद सभागार में वार्ड संख्या 1 से 60 तक का फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

नगर परिषद आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने बताया कि फॉलोअप शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में पट्टे, कृषि भूमि नियमन, लीज डीड, पुरानी आबादी एवं धारा 69-ए के पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनआधार, फायर एनओसी, पेंशन, पालनहार योजना, राशन कार्ड सहित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण, विद्युत, वन तथा अन्य विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

फॉलोअप शिविर के दौरान 5 पट्टे, 1 भवन निर्माण स्वीकृति, 5 नामांतरण, 5 प्रधानमंत्री स्वनिधि प्रकरण, 6 स्ट्रीट लाइट, 39 जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, 2 घर-घर कचरा संग्रहण, 15 पूरक पोषण, 1 पालनहार योजना, 33 जनआधार, 4 विद्युत विभाग तथा 2 पेयजल से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि शहरी सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य के तहत आयोजित फॉलोअप शिविर में वार्ड संख्या 1 से 60 तक के नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story