पैरामेडिकल के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले समाजसेवी उमाकांत अवस्थी का जन्मदिन रिया हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पैरामेडिकल के स्टूडेंट और स्टाफ मौजूद रहे।

जन्मदिन के अवसर पर पैरामेडिकल के स्टूडेंट ने उमाकांत अवस्थी को साफा पहनाकर केक कटवाया और उन्हें गिफ्ट भी दिए। कार्यक्रम में रिया हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर सर डॉ. महेंद्र कुमार मीणा जी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार सिंघल जी, नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार शर्मा, रविकांत शर्मा, पूजा शर्मा, रवि जांगिड़, भूषण शर्मा, सलमान खान, गौरव गुप्ता सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के दौरान उमाकांत अवस्थी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा, “जिस तरह से आपका साथ और प्यार मेरे ऊपर हमेशा बना रहा, आगे भी ऐसे ही बना रहे और मैं भी आपके लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।”

कार्यक्रम में वंश, प्रियांशु, अक्सीन, हिना, नव्या, पारुल जेरिया, घनिष्ठ, गुंजन, सौरभ, पायल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। पैरामेडिकल स्टूडेंट और स्टाफ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उमाकांत अवस्थी के जन्मदिन का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story