यूजीसी कानून के विरोध में 9 अगस्त को गंगापुर सिटी में सर्वण समाज की बैठक, सभी संगठनों से शामिल होने का आह्वान
गंगापुर सिटी में 9 अगस्त को यूजीसी एक्ट के विरोध में सर्वण समाज की बैठक होगी। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और कर्मचारी संगठनों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

गंगापुर सिटी में यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध को लेकर 9 अगस्त को सर्वण समाज की बैठक आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी काले कानून को लागू करने की हठधर्मिता के विरोध में यह बैठक रविवार, 9 अगस्त को शाम 4:00 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में बुलाई गई है।
बैठक के संयोजक गोविंद प्रसाद बरनाला और रविंद्र खंडेलवाल ने बताया कि यूजीसी कानून के लागू होने से कॉलेजों में सर्वण समाज के बच्चों को प्रताड़ित किए जाने तथा उनके शिक्षा जीवन और भविष्य के प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है। इसी के विरोध में सर्वण समाज के समस्त सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, सभी दुकानदारों तथा कर्मचारी संगठनों को अपनी-अपनी कार्यकारिणी सहित बैठक में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
सर्वण समाज संघर्ष समिति से जुड़े वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि बैठक में यूजीसी एक्ट के विरोध में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सर्वण समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
