झालावाड़, 21 दिसंबर: अग्रसेन विकास परिषद समिति, झालावाड़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय परिचय सम्मेलन का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग, संरक्षक भुवनेश अग्रवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवन्त सिंघल उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान देशभर से कुल 550 युवक एवं युवतियों का परिचय करवाया गया।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजू गर्ग एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भावना अग्रवाल ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में केवल भारत से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें कनाडा, अमेरिका और सिंगापुर प्रमुख थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेन्द्र गर्ग एवं महेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि इसमें प्रतिभागियों के अभिभावक एवं रिश्तेदार भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में विशेष रूप से भामाशाहों और बाहर से आए अतिथियों का स्वागत परंपरागत रूप से दुपट्टा पहनाकर और माला अर्पित कर किया गया। कई प्रतिभागियों ने स्वयं भी मंच पर जाकर अपना परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समन्वय समिति, पुस्तक वितरण काउंटर, भोजन समिति, पूछताछ काउंटर, मंच संचालन समिति और ज्योतिष कक्ष जैसी विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिन्होंने अपने-अपने कार्यों का उत्कृष्ट संचालन किया।

इस आयोजन की तैयारी लगभग तीन महीनों से की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप यह दो दिवसीय सम्मेलन ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित रहा। मंच संचालन की जिम्मेदारी नीलेश जैन, डॉ. रश्मि गुप्ता, शशी अग्रवाल और शुभम अग्रवाल ने निभाई। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पियूष गर्ग, राष्ट्रीय महिला संभागीय अध्यक्ष मंजू, सुनीता गोयल, जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री वीरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

परिषद परिवार के अन्य क्षेत्रों जैसे कोटा, असनावर, अकलेरा, अंत छाबड़ा, बूंदी, चोमेला के कार्यकर्ताओं ने भी सम्मेलन में पूर्ण योगदान दिया। अग्रवाल समाज के झालावाड़, झालरापाटन, खानपुर, अकलेरा, भवानी मंडी, असनावर, चोमेला और डग के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल होकर इसका गौरव बढ़ाया।

राष्ट्रीय महामंत्री मनोज जी गर्ग ने समारोह के अंत में आए सभी अतिथियों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन ने केवल युवाओं को परिचय के अवसर प्रदान किए ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story