श्री त्रिनेत्र गणेश मेले में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, बस किराये में 50 प्रतिशत छूट
श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर के लक्खी मेले में श्रद्धालुओं को बस किराये में बड़ी राहत मिली है। 12 से 15 सितम्बर 2026 तक आयोजित मेले के दौरान रेलवे स्टेशन से मेला ग्राउंड तक यात्रा अब मात्र 10 रुपये में होगी।

सवाई माधोपुर, 8 सितम्बर। रणथम्भौर दुर्ग स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर का तीन दिवसीय लक्खी मेला 12 से 15 सितम्बर, 2026 तक आयोजित होगा। मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बस यात्रा के किराये में 50 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत मिलेगी।
मुख्य प्रबंधक सवाई माधोपुर आगार ने जिला प्रशासन के निर्देशों की पालना में रेलवे स्टेशन से मेला ग्राउंड (शेरपुर तिराहा) तक बस किराया 20 रुपये निर्धारित किया था। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इसमें 50 प्रतिशत की और रियायत की गई है।
रियायत लागू होने के बाद श्री त्रिनेत्र गणेश मेले में जाने वाले श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से मेला ग्राउंड (शेरपुर तिराहा) तक अब मात्र 10 रुपये में सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। मेले के दौरान किराये में यह रियायत श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को अधिक सुलभ बनाने वाली महत्वपूर्ण व्यवस्था रहेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
