शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात पुलिस ने जिला अस्पताल के सामने सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 2 एंबुलेंस, 13 कार और 20 मोटरसाइकिलों सहित कुल 35 वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क एवं मुख्य मार्गों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत भी दी।

यातायात पुलिस हेड कांस्टेबल मीठालाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन नहीं खड़ा करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी जा रही है। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से अक्सर यातायात बाधित होने के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और सड़क किनारे या नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने से बचें। इससे यातायात सुचारु रहेगा और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल विजय कुमार और नवल किशोर उपस्थित रहे। शहर में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग रोकने और यातायात को सुचारु बनाए रखने की दिशा में जारी अभियान का हिस्सा रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story