राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन की लंबित समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में टोडाभीम निवासी सयैद मुजफ्फर को चार वर्षों से लंबित पट्टा प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें अपने संपत्ति संबंधी अधिकार का लाभ मिल सका।

सयैद मुजफ्फर ने बताया कि उन्होंने पट्टा प्राप्त करने के लिए लगभग चार वर्ष पूर्व नगरपालिका में अपनी पत्रावली जमा करवाई थी। हालांकि विभिन्न कारणों के चलते उनकी प्रक्रिया लंबित रही और उन्हें पट्टा जारी नहीं हो सका। राज्य सरकार की ओर से 12 जून से प्रारंभ किए गए शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान उनकी लंबित पत्रावली का परीक्षण एवं निस्तारण किया गया।

शिविर में आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद सयैद मुजफ्फर को पट्टा जारी किया गया। पट्टा मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने अधिकार का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा नगरपालिका टोडाभीम के अधिशाषी अधिकारी हनुमान शर्मा का आभार व्यक्त किया।

शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से लंबित प्रकरणों के निस्तारण और नागरिकों को समयबद्ध राहत प्रदान करने की दिशा में यह मामला एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया है, जिससे आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story