14 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियाँ तेज हो गई हैं। तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष श्री अनुज जी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में जाकर तिरंगा वितरण किया गया। संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को तिरंगे वितरित कर यात्रा में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सारांश जैन ने बताया कि इस दौरान भगवती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अग्रवाल कोचिंग संस्थान, वेदांत कोचिंग संस्थान, महिला जागृति संस्थान सहित अनेक निजी शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों में तिरंगा वितरण किया गया। सभी संस्थाओं से अपील की गई कि वे अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सदस्यों के साथ अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

इसी क्रम में स्कूल शिक्षा परिवार की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठकों में भी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में तिरंगा वितरण किया गया। भारत विकास परिषद की कार्यकारिणी के सदस्यों को भी तिरंगे वितरित किए गए तथा सभी से तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के सह-संयोजक कुसुम गुप्ता, के.के. मंगल, महेश गुप्ता, आदित्य भारद्वाज, संदीप जैमिनी, डॉ. राहुल अग्रवाल, वेदांत कोचिंग संस्थान से भगवान सहाय शर्मा एवं अग्रवाल कोचिंग संस्थान से सुरेश शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्कूल शिक्षा परिवार के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविंद गुर्जर, राजेश सैनी, सुरेंद्र सिंह राजपूत, शिव कुमार शर्मा, महेंद्र नापित, महेंद्र जैन, उपदेश जैन, विष्णु शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश मीणा, गोविंद पाराशर, विजेंद्र धाकड़, शैलेंद्र जी, प्रेमनाथ योगी जी, राजेश मीणा जी एवं श्याम सुंदर जी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें तिरंगे वितरित किए गए तथा 14 अगस्त की तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।

तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष श्री अनुज जी शर्मा ने सभी शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि 14 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हों और राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का भव्य संदेश देगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story