सवाईमाधोपुर। थाना चौथ का बरवाडा पुलिस ने गंभीर अपराधों में वांछित तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही अवैध हथियार रखने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी एक देशी कट्टे के साथ पकड़ा गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार आई.पी.एस. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजयसिंह और सी.ओ. ग्रामीण श्री हंसराज बैरवा के सुपरविजन में किया गया।

थाना हाजा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार शर्मा पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले आरोपी दुर्गेश पुत्र श्री केशरी लाल (उम्र 20 साल, जाति रैगर, निवासी रंगरो का मोहल्ला, हिन्डोली थाना हिन्डोली जिला बूंदी) को डिटेन किया। दुर्गेश के खिलाफ धारा 70(2), 127(2), 137(2) बीएनएस और 16/17, 5/6 पोक्सो एक्ट में वांछनीयता थी। आरोपी को अनुसंधान अधिकारी श्री हंसराज बैरवा आर.पी.एस. के समक्ष पेश किया गया और बाद में माननीय न्यायालय में गिरफ्तार किया गया।

इसी अभियान में पुलिस टीम श्री चन्दन सिंह स०उ०नि०, श्री धारा सिंह कानि. 242 और श्री कैलाश चन्द कानि. 1522 ने दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रहलाद पुत्र कंवर पाल (उम्र 49 साल, जाति गुर्जर, निवासी नयागांव) और शंकर लाल पुत्र रामसागर (उम्र 43 साल, जाति गुर्जर, निवासी नयागांव) को भेडोला तिराया, कस्बा चौथ का बरवाडा से डिटेन कर गिरफ्तार किया। इन पर थाना हाजा के मु०नं० 302/2025 में धारा 115(2), 116(2), 117(2), 118(2), 109(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस टीम श्री सीताराम एचसी 316, श्री प्रकाश चन्द कानि. 1601 और श्री सुरेन्द्र कानि. 1401 ने दिनांक 24 दिसंबर 2025 को केशव शर्मा उर्फ चन्दु पुत्र श्री मुकेश शर्मा (उम्र 21 साल, जाति ब्राह्मण, निवासी कुस्तला थाना रवाजना डुंगर) को केशव बस्ती रोड, कस्बा चौथ का बरवाडा से एक अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध थाना हाजा पर मु०नं० 313/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इस अभियान में थाना चौथ का बरवाडा के प्रमुख पुलिसकर्मी — थानाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार शर्मा पु.नि., श्री चन्दन सिंह स०उ०नि०, श्री सीताराम एचसी 316, श्री धारा सिंह कानि. 242, श्री कैलाश चन्द कानि. 1522, श्री प्रकाश चन्द कानि. 1601 और श्री सुरेन्द्र कानि. 1401 — की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि इन अभियानों के माध्यम से जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है और उनसे आगामी अनुसंधान जारी रहेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story