सवाई माधोपुर, 5 दिसंबर: वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलाए जा रहे अन-क्लेम फाइनेंशियल एसेट्स एवं जमाओं के निस्तारण एवं जागरूकता अभियान का सातवां जिला स्तरीय चरण शुक्रवार को सवाई माधोपुर में रणथम्भोर मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। इस विशाल कार्यक्रम में जिले के 448 लाभार्थियों को कुल 1.65 करोड़ रुपये के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर के उप महाप्रबंधक विकास अग्रवाल के संबोधन से हुई। उन्होंने अन-क्लेम खातों से राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आरबीआई द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी दी।

समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक रामलाल बुनकर, राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कमल कुमार सोनी, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रमुख विकास नारंग, एलडीओ अनीता शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार, डीडीएम नाबार्ड पुनीत हरित, बैंक अधिकारीगण, आरसेटी टीम, सीएफ़एल, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक रामलाल बुनकर ने नागरिकों से अपील की कि वे वंचित लाभार्थियों की पहचान में बैंकर्स का सहयोग करें, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को उसके वित्तीय अधिकार से वंचित न रखा जाए। राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कमल कुमार सोनी ने कहा कि जिले के सभी अन-क्लेम खाताधारकों को खोजकर उनकी राशि लौटाना प्राथमिक उद्देश्य है, और इसमें जनसहयोग सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार ने उपस्थित अतिथियों, बैंककर्मियों, मीडिया और नागरिकों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी निदेशक नीरज गोपालिया द्वारा किया गया। इस अवसर ने “आपकी पूंजी – आपका अधिकार” अभियान के संदेश को जनजागरूकता और बैंकिंग विश्वास के स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए जिले के नागरिकों के वित्तीय अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story