गंगापुर सिटी: रेलवे चिकित्सालय गंगापुर सिटी में चल रही महत्वपूर्ण पद रिक्तियों को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने कड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को संघ ने मंडल रेल प्रबंधक सतवीर डूडी को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि नर्सिंग अधीक्षक एवं फार्मासिस्ट की पोस्ट गंगापुर से कोटा स्थानांतरित की जा चुकी हैं। इससे पहले भी एक फार्मासिस्ट और एक ड्रेसर की पोस्ट कोटा स्थानांतरित की गई थी, लेकिन इनकी जगह गंगापुर सिटी में किसी भी पद का स्थानांतरण नहीं किया गया। इसी प्रकार, लैब टेक्नीशियन का पद 1 जुलाई 2025 से रिक्त चल रहा है, जिससे कर्मचारियों और मरीजों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, एंबुलेंस ड्राइवर का एक पद भी खाली है।

गंगापुर सिटी रेलवे चिकित्सालय, जो 50 बेड का है, में 14,646 रेलवे कर्मचारी और उनके परिजन चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। साथ ही, आसपास के हजारों रेल कर्मचारी भी दूसरे मंडलों में कार्यरत होने के बावजूद इस अस्पताल की सेवाओं पर निर्भर हैं।

मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा और केंद्रीय सदस्य पी. सी. मीणा ने ज्ञापन सौंपते हुए संघ की ओर से चेतावनी दी कि यदि रिक्त पदों को शीघ्र भरा नहीं गया तो मजदूर संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस अवसर पर भवानी सिंह राजावत, मनराज शेर सिंह, जीतराम माली, इमरान खान, धर्म सिंह गुर्जर, संजय मीणा, विनोद कुमार, अशोक मीणा, अंजू नवल, नरेश, जाहिर तोताराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह ज्ञापन केवल रिक्तियों की समस्या को उजागर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story