ताजपुर से दूध डेयरी तक और रेलवे स्टेशन पुलिया तक बनने वाली 12 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, क्षेत्र में विकास की उम्मीदें बढ़ीं
गंगापुर सिटी में ताजपुर से दूध डेयरी और रेलवे स्टेशन पुलिया तक बनने वाली 12 करोड़ की सड़क का भव्य शिलान्यास हुआ। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास और सुगम आवागमन की उम्मीदें बढ़ीं।

गंगापुर सिटी। लंबे समय से ताजपुर छावा, चूली, महूकलां और सपोटरा क्षेत्रों से गुजरने वाले मुख्य मार्ग की सड़क निर्माण की मांग उठती रही है। इस मांग के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा स्वीकृत 12 करोड़ रुपए की ताजपुर से दूध डेयरी तक तथा ताजपुर मोड़ से गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पुलिया तक बनने वाली सड़क का शुक्रवार को भव्य शिलान्यास कार्यक्रम के माध्यम से शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सपोटरा के वर्तमान विधायक हंसराज मीणा बलोती, नगर परिषद गंगापुर सिटी के सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, भाजपा जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधी रामभरोसी वैष्णव, सरपंच छावा महेश जादौन, चूली के सरपंच धर्मसिंह गुर्जर, महुकला के सरपंच लखन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने शिलान्यास अवसर पर कहा कि यह सड़क कुल 7 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें 5 किलोमीटर सीसी रोड और 2 किलोमीटर डामर की होगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को मजबूती और सुरक्षा के साथ सड़क सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल की गंगापुर क्षेत्र के विकास के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्र में लगभग 500 करोड़ रुपए की स्वीकृत योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
सपोटरा के विधायक हंसराज मीणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में न केवल गंगापुर बल्कि सपोटरा क्षेत्र में भी विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईस्टर्न कैनल और डूंगरी बांध से जुड़े विकास कार्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला और लोगों से संयम व समझदारी बनाए रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में हरसहाय शर्मा, बलराम जादौन, घनश्याम शर्मा, राजेश सैनी, योगेश सैनी, जनमेश बैरवा, दीपू बना सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। इस सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
- ताजपुर सड़क निर्माणदूध डेयरी रोडगंगापुर सिटी सड़कभजनलाल मुख्यमंत्रीमानसिंह गुर्जरहंसराज मीणासपोटरा विधायकनगर परिषद गंगापुर सिटीसड़क शिलान्यास12 करोड़ सड़क परियोजनागंगापुर विकासताजपुर मोड़ रेलवे पुलियाराजस्थान सड़क निर्माणCC रोड ताजपुरडामर सड़क गंगापुरTajpur road constructionDoodh Dairy roadGangapur City roadBhajanlal CMMansingh GurjarHansraj MeenaSapotra MLAGangapur City municipalityroad foundation stone12 crore road projectGangapur developmentTajpur Morh railway bridgeRajasthan road constructionCC road Tajpurasphalt road Gangapur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
