गंगापुर सिटी। मां गुमानो बीजासणी देवी सेवा समिति के आगामी द्विवार्षिक चुनावों को लेकर रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित समिति कार्यालय में कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महेष शर्मा ने की। बैठक में समिति के आगामी चुनाव 11 जनवरी को कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में सदस्यता अभियान के बारे में भी चर्चा हुई, जिसके अनुसार अभियान 10 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा। अस्थाई मतदाता सूची 28 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी और 30 दिसंबर तक किसी भी आपत्ति को दर्ज किया जा सकेगा। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी के रूप में रिटायर्ड प्रिंसिपल हरिचरण गुप्ता को नियुक्त किया गया।

सदस्यता फार्म समिति कार्यालय से प्रतिदिन 12 बजे से 3 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 2 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। समिति महामंत्री गोपाल सोनी ने मातारानी के भक्तों से अपील की है कि वे 250 रुपये शुल्क जमा कर सदस्यता ग्रहण करें और समिति की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

बैठक के दौरान करणपुर धाम में मां गुमानो यात्री निवास धर्मशाला में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मंत्री पप्पू गुरु, कोषाध्यक्ष श्याम बाबू, हरिचरण गुप्ता, उमेश शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, रमेश सैन, हरिकेश पटवारी, दिनेश धौलेटा, मुकेश लाइट, दिनेश चूड़ी, रमेश मांच और धर्मेंद्र राजावत सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समिति की यह बैठक न केवल चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि भक्तों को समिति के विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के बारे में अवगत कराने का भी अवसर प्रदान किया। आगामी चुनाव और सदस्यता अभियान से समिति के कार्यों में और अधिक सक्रियता आने की संभावना है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story