सवाई माधोपुर, 10 दिसंबर। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के बीच बुधवार को जिला कलक्टर काना राम ने ग्राम पंचायत सुनारी के स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित टी.बी. जांच शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और विशेष रूप से पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित गोयल ने बताया कि पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की मदद से संभावित टी.बी. रोगियों की छाती का तुरंत एक्स-रे कर रोग की पहचान की जा रही है। यह तकनीक क्षेत्र में टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस शिविर में कुल 170 संभावित टी.बी. रोगियों की जांच पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ टी.बी. परीक्षण भी सुनिश्चित किया। डॉ. अमित गोयल ने बताया कि जिले में 18 दिसंबर तक अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को स्वास्थ्य केंद्र फलोदी और वेदपुर, 12 दिसंबर को टोडरा और कालाकुआ, 13 दिसंबर को हलोंदा, बोदल और कुशालीपुरा, 15 दिसंबर को दुमोदा, 16 दिसंबर को कैलाशपुरी, मोजीपुरा और जालपाखेडी, 17 दिसंबर को बलवंतखुर्द, रामनगर और खानपुर तथा 18 दिसंबर को फिरोजपुरा, भाटपुरा और टेटरा में टी.बी. जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जैमिनी, सीएचओ, आशा सहयोगिनी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर काना राम ने पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से रोगियों की पहचान और उपचार प्रक्रिया की प्रभावशीलता को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और अभियान की सफलता में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका की सराहना की।

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत यह पहल न केवल संभावित रोगियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करेगी, बल्कि जिले में टी.बी. के नियंत्रण और जनस्वास्थ्य सुधार में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story