सवाई माधोपुर। पुलिस थाना मानटाउन ने बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन के मामले में नौ माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई श्री अनिल कुमार, आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और श्री विजयसिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं श्री उदय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में सम्पन्न हुई।

थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मैनपुरा से आरोपी श्री रिंकू पुत्र मेघराज, उम्र 21 वर्ष, जाति मीणा, निवासी मैनपुरा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर अभियोग संख्या 101/2025 के तहत धारा 303 (2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 17 मार्च 2025 को एचसी अजीत कुमार (HC 14) ने ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जप्त किया था जिसमें बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरी हुई थी। उस समय गिरफ्तार किए गए आरोपी मेघराज के पिता पहले ही मौके पर गिरफ्तार हो चुके थे। वहीं, ट्रैक्टर का मालिक मेघराज का पुत्र रिंकू नौ माह से फरार था। आज इस मामले में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार किया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी।

इस कार्यवाही में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अलावा श्री राकेश हैड कांस्टेबल 50, श्री बुद्धीप्रकाश कांस्टेबल 55, श्री दीपू कांस्टेबल 1459 तथा सरकारी व्हीलरो चालक श्री रामकेश कांस्टेबल 586 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह गिरफ्तारी न केवल अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस की सतत कार्रवाई का प्रतीक है, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी अहम योगदान मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story