अलीगंज, गंगापुर सिटी। 25 दिसंबर 2025 की रात्रि 7:00 बजे सदर थाना अलीगंज के सामने स्थित हाजी फार्म हाउस में अब्बासी समाज सुधार वेलफेयर समिति ने हज व उमराह से लौटे जायरीनों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अब्बासी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी जमील खान ने सभी जायरीन का साफा-माला और सोल उड़ाकर स्वागत किया।

हाजी जमील खान ने इस मौके पर कहा कि हज व उमराह का सफर एक पाक मुकद्दर है, जिसे अल्लाह ताला केवल उन्हीं को नसीब करता है, जिन्हें वह अपने घर बुलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि लाखों लोग संपन्न होने के बावजूद इस पुण्य यात्रा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से विशेष आग्रह किया कि बच्चों और युवाओं को अच्छी तालीम प्रदान करें और विशेषकर लड़कियों को उन लोगों से सुरक्षित रखें जो गलियों में छेड़छाड़ जैसी गलत हरकतें करते हैं। उनका मानना था कि शिक्षित और संस्कारी भारतीय नारी समाज का गौरव बढ़ाती है।

हाजी जमील खान ने अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि हाल ही में बांग्लादेश में दीपू नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या हुई, जिसकी अब्बासी समाज ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार से मांग की कि हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए। इसके अलावा उन्होंने देश में नफरत फैलाने वाले बयानों पर लगाम लगाने और मुसलमानों के प्रति गलत धारणा बनाने वाले तत्वों पर नियंत्रण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। हाजी जमील खान ने कहा कि किसी भी हत्या का धर्म या जाति से कोई लेना-देना नहीं है, यह इंसानियत की हत्या है और सभी को मिलकर ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

इस स्वागत समारोह में दस जायरीन—कदीर भाई, अंसार हाफिज जी, उस्मान हाजी, युसूफ मास्टर जी, गुलशेर चूली वाले सहित अन्य—का स्वागत साफा-माला और सोल उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर महिला जायरीन और माताओं का भी सम्मान किया गया। समारोह में निसार अहमद, अनवर, नेता कल्लू भाई, अब्दुल ट्रेलर, मुन्ना ट्रेलर, हमीद टेलर, जावेद उमर, अयूब बबली सहित दर्जनों अब्बासी समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भव्य स्वागत न केवल समाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि यह संदेश भी दिया कि शिक्षा, सुरक्षा और इंसानियत की रक्षा में समाजिक जिम्मेदारी निभाना अत्यंत आवश्यक है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story