गंगापुर सिटी। सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र पर 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह की शुरुआत समाज कल्याण छात्रावास के अधीक्षक श्री रविन्द्र गोयल द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई, जबकि एडवोकेट पार्थ गुट्टा ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया।

राजस्थान संयोजिका डॉ. सरिता बंसल और जिलाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथियों ने भारतीय संविधान की महत्ता और नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करने वाली इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा और रोजगार से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सक्षम द्वारा दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। जिला प्रमुख कुशला खूंटेटा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके सशक्तिकरण से ही समावेशी समाज का निर्माण संभव है। समाज कल्याण छात्रावास अधीक्षक रविन्द्र गोयल ने भी दिव्यांगजनों के अधिकार और कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सक्षम संस्था हमेशा दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित रही है। स्काउटिंग प्रतिनिधि घनश्याम शर्मा और कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि स्काउट संगठन द्वारा भी दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने और उनके विकास के लिए विभिन्न कार्य किए जाते हैं, जिसमें विशेष कैम्प और प्रशिक्षण शामिल हैं।

पंजाब केसरी पत्रिका से पत्रकार बन्धु उद्देश्य मंगल ने इस अवसर पर कहा कि वे हमेशा दिव्यांगजनों और सक्षम टीम के साथ खड़े रहेंगे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिव्यांगजनों के उत्थान और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। सचिव वर्षा नाटानी, कोषाध्यक्ष बबीता जिंदल, सहसचिव सीमा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, दिव्या गोयल, बलराम शर्मा, रितिक शर्मा, रेखसिंह, अवधेश शर्मा, गोपाल शर्मा, महेश शर्मा, मौसमी, अन्य बन्धु, दिव्यांगजन और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह रहा कि सक्षम भारत, समर्थ भारत, समावेशी भारत और आत्मनिर्भर भारत ही संस्था का उद्देश्य है, और इसके लिए दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story