श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मंडी रोड आवासन मण्डल द्वारा तेरापंथ भवन में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वर्षीतप करने वाली तपस्विनों श्रीमती सुरेखा जैन व डॉ. रेखा जैन का भावभीना अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित महिलाओं द्वारा सुमधुर गीतिका के माध्यम से अभिनंदन के साथ हुआ।

तपस्या की महिमा और आध्यात्मिक परिवर्तन

इस अवसर पर सभाध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने तपस्या की महिमा पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि "तपस्या से आत्मा को महान आत्मा में परिवर्तित किया जा सकता है।" इसी क्रम में श्रीमती चित्रा जैन व यशवंत लोहिया ने भी तपस्या के महत्व पर अपने विचार रखे। श्रीमती सुरेखा जैन व डॉ. रेखा जैन दोनों तपस्विनों का माला, साफा पहनाकर एवं शाल ओढ़कर भव्य सम्मान किया गया।

उपस्थित श्रावक-श्राविकाएं एवं गणमान्य जन

इस मांगलिक अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। समारोह में देवेंद्र जैन, यशवंत लोहिया, परमेश्वर जैन, प्रवीण जैन, बुद्धिप्रकाश जैन, प्रशांत जैन, अमन जैन, अरविंद जैन, अक्षय जैन और पंकज जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही महिला मंडल से श्रीमती सुशीला जैन, आभा जैन, मीना जैन, चित्रा जैन, राजीमती जैन, सन्तोष जैन, नीलेश जैन, सीमा जैन, शानू जैन और पायल जैन आदि श्रावक-श्राविकाएं तपस्वियों की अनुमोदना हेतु उपस्थित रहे। मंत्री प्रदीप जैन ने कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story