सवाई माधोपुर, 2 दिसम्बर।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाडली में सोमवार का दिन प्रेरक क्षणों का साक्षी बना, जब सेवानिवृत हो रहे शिक्षक ओम प्रकाश नैनीवाल ने अपनी विदाई को सेवा भावना के उत्सव में बदलते हुए विद्यालय विकास के लिए 21 हजार रुपये का चैक भेंट किया। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित यह योगदान न केवल शिक्षक के समर्पण को दर्शाता है, बल्कि सामुदायिक सहयोग के महत्व को भी नई दिशा प्रदान करता है।

प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा द्वारा यह चैक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसाडिया एवं एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के तहत अंशदान के रूप में सौंपा गया। कार्यक्रम प्रभारी हेमराज मीना ने इसे जन सहयोग की शानदार मिसाल बताते हुए कहा कि सेवानिवृत शिक्षक की यह पहल जिले में शिक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

ओम प्रकाश नैनीवाल द्वारा दिए गए अंशदान के आधार पर राज्य सरकार की ओर से योजना के नियमों के अनुसार 60 प्रतिशत अतिरिक्त राशि के रूप में 31 हजार 500 रुपये का अनुदान स्वीकृत होगा। इस प्रकार कुल 52 हजार 500 रुपये विद्यालय के भौतिक विकास कार्यों के लिए उपलब्ध होंगे। राशि का उपयोग विद्यार्थियों के लिए शौचालय मरम्मत एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में किया जाएगा, जिससे विद्यालय का शैक्षिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना का उद्देश्य 40 प्रतिशत जन सहयोग के अनुपात में 60 प्रतिशत सरकारी सहायता प्रदान कर शिक्षा संस्थानों के भौतिक ढांचे को मजबूत करना है। सेवानिवृत शिक्षक की इस सेवा भावना ने योजना के उद्देश्य को साकार करते हुए समाज के लिए एक प्रेरक संदेश दिया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story