सवाई माधोपुर, 9 दिसंबर: प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक जागरूकता और जांच अभियान शुरू किया है। जिले की ग्रामीण आबादी तक टी.बी. की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के लिए 11 से 18 दिसंबर तक पोर्टेबल एक्सरे मशीन के माध्यम से शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम टी.बी. रोगियों की पहचान के लिए लोगों की चेस्ट एक्सरे करेगी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक की खांसी, रात को अत्यधिक पसीना, बुखार या बगल में खून आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वह संभावित टी.बी. रोगी हो सकता है। ऐसे व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचकर अपनी चेस्ट एक्सरे करवाएं और समय पर चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करें।

स्वास्थ्य विभाग ने शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया है। 11 दिसंबर को फलोदी और वेदपुर में, 12 दिसंबर को टोडरा और कालाकुआ में, 13 दिसंबर को हलोंदा, बोदल और कुशालीपुरा में, 15 दिसंबर को दुमोदा में, 16 दिसंबर को कैलाशपुरी, मोजीपुरा और जालपाखेडी में, 17 दिसंबर को बलवंतखुर्द, रामनगर और खानपुर में तथा 18 दिसंबर को फिरोजपुरा, भाटपुरा और टेटरा में यह अभियान आयोजित किया जाएगा।

जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और स्वास्थ्य जांच कराकर टी.बी. जैसी गंभीर बीमारी की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करें। यह पहल न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे जिले में टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में भी योगदान देगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story