सवाई माधोपुर, 3 नवंबर।

खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल और गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों के बीच चली लंबी चर्चा आखिरकार सकारात्मक परिणाम पर पहुंची। विधायक गोठवाल ने समाज को भरोसा दिलाया कि आने वाले दो दिनों में सरकार और जिला प्रशासन से औपचारिक वार्ता कर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की मूर्ति और छत की स्थापना शीघ्र ही की जाएगी।

यह बैठक पूर्णतः सफल रही, जिसमें गुर्जर समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। समाज की ओर से अध्यक्ष रंग लाल गुर्जर और लटूर गुर्जर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात की। बैठक में विधायक ने कहा कि कर्नल बैंसला जी का योगदान समाज और प्रदेश दोनों के लिए अविस्मरणीय है, इसलिए उनके सम्मान में मूर्ति और छत की स्थापना का कार्य प्राथमिकता से करवाया जाएगा।

विधायक गोठवाल के इस आश्वासन पर समाज के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई और निर्णय लिया कि शासन और प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इस विषय का शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। बैठक के दौरान सामाजिक संगठनों के अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें देव सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) एवं कर्नल विचार मंच अध्यक्ष रंग लाल एडवोकेट, भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री एवं वीर गुर्जर छात्रावास अध्यक्ष लटूर सिंह गुर्जर, चौरासी अध्यक्ष सुगन फौजी, सत्ताईसा अध्यक्ष कन्हैया पटेल, दुमोदा परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रेमराज, पूर्व प्रधान गिर्राज, कमलेश एडवोकेट, रामरतन चाड, मूलचंद पटेल, हेमराज, रामधन, रामचरण, रूप सिंह गुर्जर, भोला राम, दीपक सिंह, रामसरूप डायरेक्टर, रामजी लाल बंबोरी, रामधन, गिर्राज गुर्जर जिला अध्यक्ष कांग्रेस, आर.के. गुर्जर, कमलेश बढ़पुर, रामसरूप बोरिंग, रामचरण सहित अनेक समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने आपसी एकता और सहमति के साथ यह निश्चय किया कि कर्नल बैंसला जी की स्मृति को सम्मान देने के इस कार्य में समाज एकजुट रहकर आगे बढ़ेगा। वार्ता के सकारात्मक परिणाम से क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story