स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी: लघु उद्योग और नशा मुक्ति पर विशेष बैठक
रामशाला बजरिया में आयोजित बैठक में नशा मुक्ति अभियान, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने और नगर कार्यकारिणी के विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

गंगापुर सिटी के रामशाला बजरिया में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की जनरल मीटिंग के दौरान मंचासीन मुख्य संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर एवं अन्य सदस्यगण।
कार्यक्रम का आयोजन और शुभारंभ
गंगापुर सिटी। 22 फरवरी 2026 को स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी द्वारा एक जनरल मीटिंग रामशाला बजरिया में आयोजित की गई। सर्वप्रथम भारत माता एवं गणेश जी के चित्र पटल पर दीप प्रज्वलित साथ मीटिंग की विधिवत शुरुआत की।
स्वदेशी और स्वावलंबन पर चर्चा
स्वदेशी जागरण मंच के मुख्य संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि मीटिंग में नशा मुक्ति अभियान चलाने, लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने, कोई भी अपने नाबालिक बच्चों एवं बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं दें, इसका जन जागरण करने का निर्णय लिया गया।
"स्वदेशी एवं स्वावलंबन की अभियान को बढ़ावा देने आदि पर विस्तार से मीटिंग में चर्चा की गई एवं सभी ने अपनी राय प्रस्तुत की और कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बिक्री का एक प्लेटफार्म कैसे मिले जिससे वह अपना माल दूसरे शहरों में बेच सके, इस पर विचार किया एवं लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सरकारी केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को आमजन तक कैसे लाभ मिले, उस बारे में चर्चा की।"
युवा कल्याण और नशा मुक्ति संकल्प
नगर संयोजक गोपाल बैराड़ा एवं सहसंयोजक राजेश खंडेलवाल ने बताया कि:
- "हमारे शहर में हमें नशा से कैसे युवाओं को बचाया जा सके और शहर के युवाओं का भविष्य कैसे बनाया जा सके इस पर भी विचार किया एवं नशा मुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।"
- विभिन्न चिकित्सा एवं नेत्र शिविर एवं पर्यावरण और जल संरक्षण आदि कार्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में करने का भी निर्णय लिया गया है।
नगर कार्यकारिणी का विस्तार एवं नई नियुक्तियां
मीटिंग के दौरान नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया:
- केशव गुप्ता - पर्यावरण प्रमुख
- रोहित गुप्ता - प्रचार प्रमुख
- अरविंद गोयल - सम्पर्क प्रमुख
- ओमप्रकाश जी पीएनबी बैंक - संस्कार प्रमुख
- पूरणमल गुप्ता - चिकित्सा प्रभारी
- मुकेश बंसल - नेत्र जांच प्रभारी
उपस्थित सदस्यगण
मीटिंग में निम्न सदस्य उपस्थित रहे: महेश गुप्ता सर्वेयर, गोपाल बैराड़ा, राजेश खंडेलवाल, केशव गुप्ता, रोहित गुप्ता, अरविंद गोयल, मुकेश बंसल, पूरनमल गुप्ता, अनिल जैन, सुनील गर्ग, कल्याण सेन, संतोष मसाबता, ओमप्रकाश पीएनबी, जगदीश हेमनानी, संतोष नरौली, राम माखीजा, आशुतोष आर्य, मुकेश गुप्ता AAO, चीनू लखवानी, अमित खंडेलवाल, मुकेश जिन्दल चौड़ागाँव, धर्मेश कुमार जैन, मोहन लाल शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, विवेक खंडेलवाल, सोनू HDFC बैंक, विष्णु कुमार अग्रवाल, मुकेश गहलोत ट्रैक्टर्स आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
