गंगापुर सिटी में 1 अगस्त 2026 को स्वदेशी जागरण मंच की स्थानीय शाखा ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में राष्ट्रव्यापी स्वदेशी अभियान “मैं भी हूं स्वदेशी समर्थक” का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य वक्ता इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर, प्रिंसिपल भगवान सहाय गुप्ता, नगर संयोजक गोपाल बैराड़ा, सहसंयोजक राजेश खंडेलवाल, नगर युवा कार्य प्रमुख विवेक खंडेलवाल तथा विद्यालय स्टाफ ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य वक्ता इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि स्वदेशी का यह अभियान पूरे भारतवर्ष में प्रारंभ किया गया है। इसके तहत ऑनलाइन लिंक एवं स्कैनर के माध्यम से एक फॉर्म भरवाया जा रहा है, जिसके बाद प्रत्येक सहभागी को “मैं भी हूं स्वदेशी समर्थक” का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। जब शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक और विद्यालय परिवार स्वदेशी को अपनाते हैं तो भावी पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की भावना जागृत होती है।

नगर युवा प्रमुख विवेक खंडेलवाल एवं रविंद्र गुप्ता ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच की ओर से विद्यालय परिसर में बेलपत्र, नीम, अशोका सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।

नगर संयोजक गोपाल बैराड़ा एवं राजेश खंडेलवाल ने कहा कि देश के सभी युवाओं को आत्मनिर्भर बनकर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के मन-मस्तिष्क में बैठी इस अवधारणा को दूर करना आवश्यक है। युवाओं को नए-नए स्टार्टअप के माध्यम से उद्योग-धंधे स्थापित कर स्वयं रोजगार देने वाला बनना चाहिए, जिससे वे स्वयं भी रोजगार प्राप्त करें और दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकें।

कार्यक्रम में महेश गुप्ता सर्वेयर, गोपाल बैराड़ा, राजेश खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, मोहन शर्मा, रविंद्र गुप्ता, अनिल जैन, राजकुमार गुप्ता, भगवान सहाय गुप्ता (प्रिंसिपल), केशव गुप्ता, सतीश शर्मा, कमलेश मीणा, मोहम्मद आसिफ खान, दिनेश मीणा, मोहम्मद अकरम खान, विनोद कुमावत, मनीष गोयल, मधुसूदन गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, लघु एवं कुटीर उद्योगों के प्रोत्साहन तथा युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story