सूरवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष चेकिंग अभियान में शांति भंग के आरोप में 20 गिरफ्तार
सवाई माधोपुर के सूरवाल थाना पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान में शांति भंग के आरोप में 20 व्यक्तियों को धारा 126/170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया।

पुलिस थाना सूरवाल द्वारा चलाए गए आकस्मिक चैकिंग अभियान के दौरान शांति भंग के आरोप में 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई डॉ. प्रीति चन्द्रा आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर द्वारा चलाए गए एक दिवसीय विशेष सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान के तहत की गई।
सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजय सिंह आर०पी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं श्री राजेन्द्र कुमार मीना आर०पी०एस० सी०ओ० शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री मुंशीलाल मीना उ.नि. के नेतृत्व में थाना सूरवाल की अलग-अलग टीमों ने दिनांक 19/07/2026 को अभियान के दौरान कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में विशेष सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान के दौरान निर्माण स्थलों, कच्ची बस्तियों, किराये के आवासों तथा अन्य ऐसे स्थानों पर गहन जांच की गई, जहां बाहरी अथवा अस्थायी श्रमिकों एवं व्यक्तियों का निवास या आगमन होता है। सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए गए 20 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में गोलू पुत्र हनीफ जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी दांता केलवाडा पुलिस थाना केलवाडा जिला बांरा, अशोक पुत्र श्री सरदार जाति बंजारा उम्र 34 साल निवासी श्योपुर थाना कोतवाली श्योपुर मध्य प्रदेश, बब्लू पुत्र श्री सरदार जाति बंजारा उम्र 33 साल निवासी श्योपुर थाना कोतवाली श्योपुर जिला श्योपुर मध्य प्रदेश, वकील बंजारा पुत्र श्री अजमल जाति बंजारा उम्र 19 साल निवासी बंजारा ढाणी, नन्दपुरा कुनकटा कलां थाना सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर शामिल हैं।
इसके अलावा बल्लू पुत्र रतन जाति बंजारा उम्र 25 साल निवासी कुश्तला थाना रवांजना डूंगर, प्रकाश पुत्र रतन जाति बंजारा उम्र 19 साल निवासी कुश्तला थाना रवांजना डूंगर, नयूम अली पुत्र सद्दीक मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी गूगल हेडी थाना सदर बांरा जिला बांरा, आदिल पुत्र सिराजुद्वीन जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी गुगलहेडी थाना सदर बांरा जिला बांरा, नहीर अली पुत्र कालूमुद्वीन जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी दांता केलवाडा थाना केलवाडा जिला बारा, सिराजुद्वीन पुत्र लड्डू खां जाति मुसलमान उम्र 54 साल निवासी गुगलहेडी थाना सदर बांरा जिला बांरा को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्रवाई में जावेद अली पुत्र सिराजुद्वीन जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी गूगलहेडी थाना सदर बांरा जिला बारा, शानू मोहम्मद पुत्र लोडू खां जाति मुसलमान उम्र 39 साल निवासी केलवाडा थाना केलवाडा जिला बांरा, भानू प्रकाश पुत्र रमेश जाति खैरवा उम्र 30 साल निवासी खैरपुर थाना भंवरगढ जिला बांरा, श्याम सुन्दर पुत्र प्रेमनारायण जाति खैरवा उम्र 24 साल निवासी खैरपुर थाना भंवरगढ जिला बांरा, भवानी शंकर पुत्र श्री लखन लाल जाति खैरवा उम्र 41 साल निवासी खैरपुर पुलिस थाना भंवरगढ जिला बांरा भी शामिल हैं।
वहीं भंवरलाल पुत्र श्री कालूराम जाति खैरवा उम्र 30 साल निवासी खैरपुरा पुलिस थाना भंवरगढ जिला बारां, सुखलाल पुत्र प्रेमनारायण जाति खैरवा उम्र 37 साल निवासी कर्राखेडा पुलिस थाना फतेहगढ जिला गुना मध्य प्रदेश, विष्णु रजक पुत्र श्री सीताराम जाति धोबी उम्र 25 साल निवासी पांडोल ताना बडौदा जिला श्योपुर मध्यप्रदेश, ओमप्रकाश पुत्र शम्भूदयाल जाति बडाई उम्र 28 साल निवासी पांडोल ताना बडौदा जिला श्योपुर मध्यप्रदेश तथा सोनू रजत पुत्र श्री देवीराम जाति धोबी उम्र 20 साल निवासी पांडोल ताना बडौदा जिला श्योपुर मध्यप्रदेश को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना सूरवाल द्वारा चलाए गए इस विशेष सत्यापन एवं चेकिंग अभियान के तहत बाहरी एवं अस्थायी रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों की जांच करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
