अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश चन्द गुप्ता (रामू गुप्ता) को एक बार फिर अग्रवाल समाज का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। उनके पुनर्नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के पदाधिकारियों और अग्रवाल बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री सुरेश चन्द गुप्ता लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन में उनके अनुभव, समर्पण और समाज हित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन को समाज के विभिन्न वर्गों ने संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इस अवसर पर श्री सुरेश चन्द गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर पुनः विश्वास व्यक्त किए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय उप महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज हित, संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती के लिए पूर्व की भांति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री सुरेश चन्द गुप्ता इससे पूर्व अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष तथा अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके लंबे अनुभव और सक्रिय योगदान के कारण समाज में उनकी विशेष पहचान है।

श्री सुरेश चन्द गुप्ता, गंगापुर सिटी के निवर्तमान सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल के पूज्य पिताश्री हैं और वर्षों से सामाजिक गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके पुनः वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से समाज के लोगों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। यह मनोनयन न केवल उनके सामाजिक योगदान का सम्मान है, बल्कि संगठन द्वारा उनके नेतृत्व और अनुभव पर जताए गए विश्वास का भी प्रतीक माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story