सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर केंद्राधीक्षकों, उप समन्वयकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा प्रश्नपत्रों एवं ओएमआर शीट्स की सुरक्षा, सीलिंग एवं संधारण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

सुरक्षा एवं निगरानी के कड़े प्रबंध

जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता एवं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सघन जांच, धातु डिटेक्टर से स्क्रीनिंग तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए गए।

साइबर कैफे और ई-मित्र रहेंगे बंद

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे तथा बहु-स्तरीय पहचान सत्यापन प्रक्रिया लागू की जाएगी। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने भी परीक्षा को पूर्ण शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा संबंधित सभी दिशा निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी प्राचार्य राउमावि तारनपुर एवं प्रशिक्षक पारस चन्द जैन द्वारा दी गई। जिला कलक्टर के सख्त निर्देश निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा आयोजन के लिए जारी किए गए हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story