जिला मुख्यालय स्थित स्काउट फील्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर एक शीतला माता मंदिर के निकट मंगलवार को प्रातः कुछ आवारा कुत्तों ने एक स्कूली बच्ची सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और ज्ञापन

  • स्थानीय लोगों ने अग्रवाल समाज आवासन मंडल अध्यक्ष गिर्राज मंगल एवं एक निजी स्कूल की संस्था प्रधान रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
  • जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर आवारा कुत्तों को पकड़वाने (शेल्टर) में भिजवाने की मांग की गई।

पीड़ितों और स्थानीय नेतृत्व का पक्ष

रश्मि अग्रवाल व गिर्राज मंगल ने बताया कि:

"लंबे समय से हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर एक व हनुमान नगर चौहराया क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक है, तथा आए दिन राह चलते लोगों एवं स्कूली बच्चों को जख्मी कर रहे।"

संरक्षण और विवाद का आरोप

  • इन लोगों का आरोप है कि इस वार्ड में एक परिवार रहता है जिसमें केवल महिलाएं है वे इन आवारा कुत्तों को संरक्षण देती हैं।
  • अगर कोई कुत्ते से बचने के लिए लकड़ी पत्थर का डर दिखाते है तो वो महिलाएं झगड़े पर आमादा हो जाती है, तथा गाली गलौच करती है।

प्रशासनिक आश्वासन और पुलिस रिपोर्ट

जिला कलक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र कुत्तों को हटवाने के लिए नगर परिषद को पाबंद करने का आश्वासन दिया।

कालोनी के सभी महिला पुरुष व पीड़ित लोग कलेक्ट्रेट से कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने:

  • कोतवाल मदन को सारे घटना क्रम की जानकारी दी।
  • महिलाओं को पाबंद करने तथा आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग करते हुए लिखित में रिपोर्ट दी।
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story