राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशन में जेवीवीएनएल कार्यालय, खैरदा सवाई माधोपुर में स्थाई लोक अदालत के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत की सदस्य जूली खंडेलवाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली, गठन और उद्देश्यों की जानकारी दी।

जूली खंडेलवाल ने बताया कि स्थाई लोक अदालत का उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन को लंबी न्यायिक प्रक्रिया और अनावश्यक व्यय से राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि विद्युत, जलापूर्ति, डाक, परिवहन, दूरसंचार, बैंक एवं वित्तीय सेवा तथा अन्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का निस्तारण स्थाई लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है। स्थाई लोक अदालत में पक्षकारों के बीच पहले सुलह एवं समझौते का प्रयास किया जाता है। समझौता नहीं होने की स्थिति में प्रकरण के गुण-दोष के आधार पर निर्णय किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थाई लोक अदालत के लाभों और उसके अधिकार क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों को लेकर अपने प्रश्न भी रखे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र मुकेश कुमार शर्मा एवं धनराज मीणा, जेवीवीएनएल कार्यालय से अधीक्षण अभियंता रामकैलाश मीणा, कार्मिक अधिकारी राधेश्याम जाजोरिया, वाणिज्यिक सहायक प्रकाश एस, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गोपाल शर्मा और सहायक प्रशासनिक अधिकारी अंकित जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित और सुलभ समाधान के लिए स्थाई लोक अदालत की भूमिका और अधिकार क्षेत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story