सवाई माधोपुर, 6 अक्टूबर। 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17/19 आयुवर्ग छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयुवर्ग का खिताब खेल छात्रावास सीकर ने अपने नाम कर लिया। मंगलवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में खेल छात्रावास सीकर ने जैसलमेर अकादमी को 92-45 के बड़े अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजे राबाउमावि मानटाउन प्रांगण में समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि 1 अक्टूबर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में खेल छात्रावास सीकर का दबदबा, जैसलमेर अकादमी को 92-45 से हराया

से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता के फाइनल मैच मंगलवार को शाम की पारी में खेले गए। 17 वर्ष आयुवर्ग का फाइनल मैच जैसलमेर अकादमी एवं खेल छात्रावास सीकर के बीच हुआ। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन खेल छात्रावास सीकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैसलमेर अकादमी को 92-45 के स्कोर से हराकर फाइनल अपने नाम किया। 17 वर्ष आयुवर्ग में प्रथम स्थान खेल छात्रावास सीकर और द्वितीय स्थान जैसलमेर अकादमी की टीम ने प्राप्त किया।

19 वर्ष आयुवर्ग का फाइनल मैच बुधवार को सुबह 7 बजे दशहरा मैदान पर होगा। फाइनल मैच के दौरान दर्शकों की हूटिंग से वातावरण खेलमय बना रहा। इससे पूर्व प्रधानाचार्य ठंडीराम मीना, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राजेश कुमार शर्मा एवं प्रतियोगिता संयोजक चन्द्र शेखर जोशी ने फाइनल मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्रतियोगिता संयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने आई खिलाड़ियों एवं सहयोग में लगे कार्मिकों के भोजन, अल्पाहार सहित अन्य व्यवस्थाओं को भामाशाहों के सहयोग से सुव्यवस्थित किया गया। मंगलवार को भोजन व्यवस्था प्रतियोगिता में आवास व्यवस्था में प्रतिनियुक्ति कार्मिकों की ओर से की गई।

प्रतियोगिता संयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 7 अक्टूबर, बुधवार को सुबह बालिका मानटाउन स्कूल के प्रांगण में समारोहपूर्वक होगा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं भामाशाह एवं अन्य प्रकार से सहयोग करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के साथ राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का औपचारिक समापन होगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story