न्यूज सर्विस, गंगापुर सिटी 1 फरवरी। नरसिंह कॉलोनी स्थित योगाश्रम में तीन दिवसीय आध्यात्मिक योग शिविर का शनिवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ हुआ।


योग सिद्धांतों के बारे में दी जानकारी

योगाचार्य डॉ. दासलाल जी महाराज ने योग सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि -

  • "प्रभु के दो रूप हैं सगुण एवं एक निर्गुण जिन्हें साकार व निराकार भी कहते हैं।"
  • "सगुण रूप से जुड़ने से प्रभु को प्राप्त किया जा सकता है, जबकि निर्गुण मार्ग काफी कठिन है।"

शरीर, मन व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक है, वहीं परमात्मा से साक्षात्कार के लिए ध्यान योग अति आवश्यक है। परमात्मा का चिंतन व मनन करने से आदमी का जुड़ाव सीधा प्रभु से होता है और धीरे-धीरे मनुष्य का परमात्मा से साक्षात्कार हो जाता है।


जीवन दर्शन और मधुर व्यवहार

डॉ. दासलाल जी महाराज ने आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि -

"जो साकार रूप की पूजा अर्चना करते हैं उन्हें जल्दी परमात्मा की प्राप्ति होती है।"

साथ ही कहा कि मनुष्य को किसी का बुरा नहीं करना चाहिए। हमेशा सभी मित्रता पूर्ण व्यवहार रखें और मधुर वाणी बोलें। वहीं जो श्रेष्ठ व्यक्ति होते हैं जो गलती करने पर स्वयं भी माफी मांग लेते हैं एवं गलती करने वालों को भी माफ कर देते हैं।


भजन प्रस्तुति एवं उपस्थित श्रद्धालु

इस अवसर पर प्रभु महिमा के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां भक्तों के द्वारा दी गईं। कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित श्रद्धालु उपस्थित थे:

  • रामबाबू शर्मा, चन्द्रशेखर गुप्ता, सतीश गुप्ता
  • बबलू गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, महेश शर्मा
  • मोहन लाल शर्मा, श्याम सुन्दर, मुकेश कुमार
  • राजेन्द्र प्रसाद, गोविन्द गुप्ता, पंकज शर्मा, भोला शर्मा
  • सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story