सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव धुरसी में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में रात्रि में फांसी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे पीहर पक्ष की सूचना पर सूरौठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

घटना का विवरण और पीहर पक्ष की सूचना

पुलिस के अनुसार गांव धुरसी में रात्रि को 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुडापोल निवासी पिता रामवीर जाट ने बताया कि:

  • "रात्रि में ही पिता को अज्ञात मोबाइल नंबर से सूचना मिली कि उसकी पुत्री रीना की मौत हो गई है।"
  • पीहर पक्ष के लोग परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
  • पुत्री की गर्दन पर फांसी के फंदे के निशान तथा हाथ में धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप

गुडापोल चंदीला निवासी पिता रामवीर जाट ने दामाद कपिल व परिजनों के खिलाफ दहेज को लेकर मारपीट कर आत्महत्या के लिये मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है। पिता ने पुलिस को बताया कि:

  • "पुत्री को पति कपिल व ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा दहेज को लेकर आये दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।"
  • "रात्रि को मारपीट कर फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी।"

पारिवारिक पृष्ठभूमि

  • मृतका: विजयवती उर्फ रीना (उम्र 25 वर्ष)।
  • विवाह: वर्ष 2018 में रीना की शादी बबलू उर्फ कपिल जाट के साथ तथा छोटी पुत्री वीणा की शादी सचिन के साथ हुई थी।
  • संतान: पुत्री रीना के 3 साल का पुत्र हर्ष है।
  • वर्तमान स्थिति: छोटी पुत्री वीणा अभी पीहर में ही रह रही है।

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम

सूरौठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

  • मेडिकल बोर्ड: थाने के एएसआई रामकिशोर ने मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर रामनरेश, ब्रजेश चौधरी व डॉ. अजय गुप्ता से विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
  • जांच की स्थिति: सूरौठ थाना प्रभारी सोहन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story