सीताराम मंदिर में 11 अक्टूबर से नवदुर्गा सप्तशती शतचंडी पाठ, 101 जोड़ों के साथ होगा अनुष्ठान
गंगापुर सिटी के सीताराम मंदिर में शारदीय नवरात्र पर 101 जोड़ों के साथ नौ दिवसीय नवदुर्गा सप्तशती शतचंडी पाठ अनुष्ठान होगा।

गंगापुर सिटी के सीताराम मंदिर परिसर में नवरात्र अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान समिति सदस्य और पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री।
सीताराम मंदिर में 11 अक्टूबर से नवदुर्गा सप्तशती शतचंडी पाठ, 101 जोड़ों के साथ होगा अनुष्ठान
गंगापुर सिटी स्थित पुरानी अनाज मंडी के सीताराम मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र एवं जन कल्याण के लिए 11 अक्टूबर से नवरात्र घट स्थापना एवं नवदुर्गा सप्तशती शतचंडी पाठ अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत बालाजी चौक से निकलने वाली भव्य कलश शोभायात्रा से होगी, जो मुख्य मार्ग से होते हुए सीताराम मंदिर पहुंचेगी।
नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर सोमवार रात 7 बजे सीताराम मंदिर पर समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पूजा अनुष्ठान, हवन, पूजन और यज्ञ सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान भागवताचार्य पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री को आयोजन के लिए नारियल एवं भेंट देकर निमंत्रण सौंपा गया।
भागवताचार्य पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने बताया कि नौ दिनों तक 11 विद्वान पंडितों द्वारा नवरात्र पाठ, पूजा-अर्चना, अनुष्ठान एवं सप्तशती पाठ किया जाएगा। प्रतिदिन सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ शाम को महाआरती होगी, जिसमें सभी भक्त शामिल होंगे।
आयोजन से जुड़े अनुज शर्मा, अजय पाराशर, वेद प्रकाश मंगल, राधामोहन गोयल, अजय पाराशर खुटला, प्रेमचंद तलवाड़ा, महेंद्र मेडिकल, हेमेंद्र बोहरा, श्याम सुंदर शर्मा, विजय गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि धार्मिक आयोजन को लेकर सभी धर्मप्रेमियों में खासा उत्साह है।
11 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बालाजी चौक से भव्य कलश शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होकर सीताराम मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद अबूझ मुहूर्त में माता रानी का दरबार सजाया जाएगा और नवरात्र स्थापना एवं घट पूजन विधि-विधान से किया जाएगा। 11 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ नवदुर्गा सप्तशती शतचंडी पाठ अनुष्ठान कराया जाएगा।
नवरात्र महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर की सजावट की जा रही है। नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के दौरान जागरण, भजन संध्या, प्रसादी वितरण और भंडारा कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए 101 जोड़े बनाकर सुबह-शाम सामूहिक पूजा-अर्चना, आरती और पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।
नवदुर्गा सेवा समिति ने माता रानी के सभी भक्तों और धर्मप्रेमियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
