भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पंचायत समिति बामनवास में आयोजित रोजगार शिविर में 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने बताया कि एसआईआईएस द्वारा सोमवार और मंगलवार को पंचायत समिति बामनवास में आयोजित रोजगार शिविर में 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि आगामी भर्ती शिविर 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को गंगापुर सिटी, 2 एवं 3 सितंबर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर तथा 4 सितंबर को पंचायत समिति गंगापुर सिटी में आयोजित किए जाएंगे। सभी भर्ती कैंप प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होंगे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी की लंबाई 168 से 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भर्ती कैंप में उपस्थित होकर आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9528537814 पर संपर्क किया जा सकता है।

चयनित युवाओं को भारत सरकार एवं राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताज महल, आगरा किला, रणथम्भौर किला, आई.एम. कॉलेज, सिंघानिया यूनिवर्सिटी, पेसिफिक हॉस्पिटल अस्पताल, धार्मिक स्थल, गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, गांधीनगर, मारुति, अरावली ताज सिक्योरमीटर उदयपुर एवं ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी।

सुरक्षा जवान को 15 से 22 हजार रुपये तथा सुरक्षा सुपरवाइजर को 18 से 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। स्नातक पास अभ्यर्थियों को मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थायी नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

भर्ती शिविरों के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। बामनवास के शिविर में 25 अभ्यर्थियों के चयन के बाद अब आगामी निर्धारित तिथियों पर होने वाले शिविरों पर युवाओं की नजर रहेगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story