राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली में बच्ची गार्गी का जन्मदिन मनाया
अध्यापिका चित्रांगना जादौन की पुत्री के जन्मदिन पर कृष्ण भोग के तहत स्कूली बच्चों को खीर-पूये और सब्जी का भोजन कराया गया।

तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली में बच्चों को भोजन परोसते हुए शिक्षक दिख रहे हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली में अध्यापिका श्रीमती चित्रांगना जादौन की बच्ची गार्गी के जन्मदिवस पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों ने सामूहिक रूप से गार्गी का जन्मदिवस मनाया।
उप प्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष खीर-पूये का भोग लगाकर की गई। इसके बाद श्रीमती चित्रांगना जादौन की बच्ची गार्गी के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को कृष्ण भोग के तहत खीर-पूये और सब्जी का भोजन करवाया गया।
सभी बच्चों ने बड़े ही आनंदपूर्वक भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रभु लाल बेरवा ने बच्ची के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने भी बच्ची के जन्मदिवस के अवसर पर अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में श्रीमती मुक्ता शर्मा, राहुल शर्मा, गिरीश गुप्ता, रमेश माली, दिनेश कुमार शर्मा, शेरुद्दीन, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, जितेंद्र वर्मा, अमर सिंह मीणा, चित्रांगना जादौन, सचिन धनवाल और समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
