गंगापुर सिटी। श्री श्याम परिवार सेवा समिति एवं महिला मंडल के तत्वावधान में 12 अगस्त (बुधवार) को डूंगरी बालाजी स्थित श्री श्याम गौशाला में लहरिया महोत्सव, झूला उत्सव, गौशाला स्थापना दिवस, वृक्षारोपण, हरियाली अमावस्या संकीर्तन एवं भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा।

समिति अध्यक्ष नन्द किशोर धोलेटा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

महामंत्री राजेश गुप्ता (टेंट) ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की। वहीं कोषाध्यक्ष रविंद्र गोयल ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के संयोजक रामनिवास गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता (दलपुरा) तथा प्रचार मंत्री भोला फलोदी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सहभागिता का आह्वान किया। श्री श्याम गौशाला में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न होगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story