गंगापुर सिटी। श्री राम कथा के सप्तम दिवस पर गुरुवार को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण गंगापुर सिटी में छा गया, जहां पुष्प मुरारी बापू ने भगवान श्री राम और परशुराम के संवाद का अत्यंत आकर्षक और मनोहर वर्णन किया। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य प्रसंग का गहराई से आनंद लिया।

कथा में बताया गया कि जब भगवान श्री राम ने शिवधनुष तोड़ा, तो क्रोधित परशुराम जी का आगमन हुआ। उनका क्रोध लक्ष्मण जी पर केन्द्रित था, किंतु भगवान श्री राम ने अपने अद्भुत विनम्र भाव से उनके चरण पकड़ लिए और कहा कि यदि कोई अपराध हुआ है तो उसका दंड उन्हें स्वीकार है। परशुराम जी ने युद्ध के लिए चुनौती दी, लेकिन राम ने शांति और संयम से उत्तर दिया कि वे हर प्रकार से परशुराम से छोटे हैं—नाम, आयु, कुल और मर्यादा में। पुष्प मुरारी बापू ने तुलसीदास जी की पंक्तियाँ उद्धृत करते हुए कहा—

“सब प्रकार हम तुमसंहारे, क्षमा मित्र अपराध हमारे।”

इस विनम्रता और शांति के कारण परशुराम जी का हृदय पिघल गया और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देकर प्रस्थान कर गए।

कथा में आगे जनकपुर में श्री राम और माता सीता के दिव्य विवाह का वर्णन हुआ। महाराज दशरथ बारात लेकर अयोध्या से पहुँचे, और जनकपुर में भव्य स्वागत हुआ। कथा में बताया गया कि जनक महाराज ने सीता जी के लिए कनक भवन अर्थात् सोने का महल बनवाया, जिसे बाद में सीता जी को भेंट किया गया। अयोध्या लौटने पर महारानी कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी ने स्नेहपूर्वक उपहार देकर नववधू का स्वागत किया। पुष्प मुरारी बापू ने कहा कि अयोध्या में राम–सीता विवाह का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया और जीवन में उत्साह बनाए रखने को उत्सव का आधार बताया।

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विशेष रूप से पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, उपजिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना, पूर्व चेयरमैन हरिप्रसाद बोहरा, पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, ओमप्रकाश, वासुदेव, गिरराज, महादेव वकील, वीरू सरमथुरा, तारा गुप्ता, गीता देवी, सीमा सोनी, भगवान बजाज सहित सैकड़ों भक्तों ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक और धार्मिक आनंद प्राप्त किया। कथा का यह दिव्य अनुभव उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में गहरी छाप छोड़ गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story