मदन मोहन गर्ग. गंगापुरसिटी/श्रीमहावीरजी। करौली जिले स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी के वार्षिक लक्खी मेले के तहत गुरुवार को भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र ‘जय जिनेन्द्र’ के जयकारों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पंचामृत अभिषेक हुआ, जहाँ साम्प्रदायिक सौहार्द और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ और भव्यता

रथयात्रा का शुभारंभ हाईकोर्ट जज अशोक जैन द्वारा जैन केसरिया ध्वज दिखाकर किया गया। इससे पूर्व मुख्य मंदिर में भगवान महावीर की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का अभिषेक कर पालकी में विराजमान किया गया और फिर स्वर्णिम आभा से सुसज्जित विशाल रथ में स्थापित किया गया। रथयात्रा में सबसे आगे निशान का घोड़ा, उसके पीछे केसरिया वेश में सुसज्जित बैंड दल और 21 केसरिया ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। धर्मचक्र, जैन मूल संघ आमनाय भट्टारकजी की पालकी और ऐरावत हाथी के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाते चल रहे थे। नवीन रथ में विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा को कृत्रिम बैलों द्वारा खींचा गया, जिन्हें 19 किलो चांदी की झूल से सजाया गया था।

सारथी, चंवर सेवा और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

रथ में उपजिला कलेक्टर हिण्डौन हेमराज गुर्जर और प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल सारथी के रूप में विराजमान थे। वहीं कोषाध्यक्ष हेमन्त सोगानी, संयुक्त मंत्री अनिल दीवान और कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार जैन चंवर ढुला रहे थे। रथयात्रा में प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य नरेश कुमार सेठी, जस्टिस नगेन्द्र कुमार जैन, जस्टिस नरेन्द्र कुमार जैन, सुभाष चंद जैन जौहरी, विवेक काला, सुरेश सबलावत, प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा, अशोक जैन नेता, महेश काला, राज कुमार कोठ्यारी, प्रदीप जैन लाला, सुनील बख्शी, राकेश गोधा, भानू छाबड़ा, योगेश टोडरका, भारतभूषण जैन, अनिल जैन बनेठा, राजेश बड़जात्या, सुभाष पाटनी, पदम भौंसा, राकेश छाबड़ा, हीराचंद बैद, प्रदीप ठोलिया, चन्द्रेश जैन, अमरचंद दीवान खोराबीसल, महेश बाकलीवाल, सुधीर गंगवाल, अशोक गंगवाल, राजेन्द्र सेठी, सुरेन्द्र मोदी, ओम कटारिया, पारसमल जैन, डॉ. पी.सी. जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं का उत्साह और प्रशासनिक व्यवस्था

इसके अलावा क्षेत्र के प्रशासक कर्नल विष्णु सिंह शिकरवार, मैनेजर नेमीकुमार पाटनी, पं. मुकेश जैन शास्त्री, विशेषाधिकारी विकास पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग एवं देशभर से आए हजारों श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा मार्ग पर छतों और बरामदों में खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई श्रद्धालु एक दिन पहले ही पहुंचकर रात्रि भर भजन-कीर्तन और लोकगीतों के साथ इस पावन क्षण की प्रतीक्षा करते रहे।

गम्भीर नदी तट पर धर्मसभा और पंचामृत अभिषेक

रथयात्रा गम्भीर नदी तट पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई, जहां दिगम्बर जैन मुनि चिन्मयानंद महाराज एवं गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ के सानिध्य में पूजा-अर्चना हुई। अंत में पं. मुकेश जैन के निर्देशन में भगवान का पंचामृत अभिषेक कर विश्व शांति और समृद्धि की कामना की गई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story