श्री महावीर जी 24 मार्च। श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत गोल सर्कल के अंदर बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

जैन बंधुओं द्वारा स्वच्छता सेवा और प्रतिमा का शुद्धिकरण

आज जैन बंधुओ ने सर्किल एवं छत्री के अंदर साफ सफाई का कार्य किया। छतरी के अंदर कमलासन टफन ग्लास को साफ किया गया। साफ सफाई के बाद भगवान महावीर स्वामी की ब्रांज मेटल की प्रतिमा का अति मनोहारी रूप निखर आया है। यह सर्कल आने जाने वाले यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। आज जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी, इंजीनियर अनिल जैन ललितपुर, नरेंद्र जैन नृपत्या अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, सुमेर जैन सोनी संस्थापक अध्यक्ष एवं सुभाष सौगानी कोषाध्यक्ष, योगेश टोडरका, जयपुर, मोहनलाल जैन पाटनी गोनेर आदि ने सर्किल एवं छतरी की साफ सफाई में सहयोग किया एवं प्रतिमा की साफ सफाई की।

भक्तिमय वातावरण और आगामी लख्खी मेले की तैयारियाँ

सफाई एवं शुद्धिकरण के बाद सभी ने णमोकार मंत्र का पाठ करते हुए भगवान महावीर की जय जयकार की। साफ सफाई के बाद में प्रतिमा का बहुत ही सुंदर मनोहरी रूप निखर आया है। महावीर जयंती के अवसर पर श्री महावीर जी में आयोजित होने वाले वार्षिक लख्खी मेले में यह सर्कल आकर्षण का केंद्र रहेगा। जल्दी ही सर्कल के आसपास रेलवे द्वारा सजावटी लाइट एवं फाक्सर लाइट लगाई जाएगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story