श्री अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति की नई कार्यकारिणी गठित, रविन्द्र जैतवाल बने अध्यक्ष
समिति ने विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और कर्मचारी वर्गों से प्रतिनिधियों का चयन कर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ किया है।

तस्वीर में श्री अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य और नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रविन्द्र जैतवाल बैठक के दौरान उपस्थित हैं।
श्री अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति की नवगठित कार्यकारिणी ने संस्था के कार्यों को अधिक प्रभावी, संगठित एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न वर्गों से प्रतिनिधियों का चयन किया। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए श्री रविन्द्र जैतवाल को विजयी घोषित किया गया।
समिति द्वारा महिला वर्ग से सविता गोयल, अनिता मित्तल, ममता मित्तल, पूजा सिंघल, प्रतिभा गुप्ता एवं मंजू मसान का चयन किया गया। कपड़ा वर्ग से विजय गोयल, रविकांत मित्तल एवं राजेन्द्र संघई को प्रतिनिधित्व दिया गया।
पंसारी वर्ग से अनिल गोयल, संजीव गोयल एवं सुनील का चयन किया गया। रीको क्षेत्र से कपूर एवं सुभाष को प्रतिनिधित्व दिया गया। ऑटो वर्ग में मोहित मित्तल एवं मुकेश फतेहपुरिया, सर्राफा वर्ग में पंकज सर्राफ, हलवाई वर्ग से चेतन प्रकाश तथा मेडिकल वर्ग से उपेन्द्र गुप्ता एवं शैलेश गोयल को शामिल किया गया।
फुटकर समिति में अरविंद, दीनदयाल, आशीष, रिंकू ठेकेदार, मुकेश ऐरन एवं अमित मंगल को जिम्मेदारी सौंपी गई। पत्थर वर्ग से मोहन भुसावर, गिरधारी, रमेश, हुक्म बंसल एवं प्रीतम चैनपुर का चयन किया गया, जबकि गुड़ मंडी से नवल किशोर को प्रतिनिधि बनाया गया।
कर्मचारी वर्ग में मुकेश खण्डिप, बनवारी, चतुर्भुज, जगदीश, महेश चंद एवं सतेंद्र को शामिल किया गया। नई मंडी से विकास, दिनेश गोयल एवं मनीष सिंघल का चयन किया गया।
इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संस्था के कार्यों से जोड़ना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी चयनित प्रतिनिधि शिक्षा, सेवा एवं संगठन की भावना के साथ कार्य करते हुए संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। विभिन्न वर्गों की भागीदारी से समिति के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
