सिटी — श्री अग्रसेन सेवा समिति की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 20 दिसंबर को समिति कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले पोसबड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले सभी अग्रवाल बंधु एवं बहनों को सपरिवार आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि आमंत्रण के लिए घर-घर कूपन वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस आयोजन में भाग ले सकें। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समिति ने विभिन्न प्रकार की उप-समितियां गठित की हैं। इनमें प्रचार-प्रसार समिति, कूपन वितरण समिति, व्यवस्था समिति, भोजन समिति और अन्य कार्यकारिणी समितियां शामिल हैं, जो अपने-अपने दायित्वों का विधिवत पालन करेंगी। यह भव्य आयोजन शहर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में संपन्न होगा।

साथ ही, बैठक में समाज में विभिन्न प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक क्रियाकलापों के आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के उत्थान और सहभागिता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सुझाव प्रस्तुत किया। समिति ने आगामी 27 दिसंबर को व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए पुनः बैठक बुलाने का निर्णय लिया।

इस बैठक में राजीव अग्रवाल, हनुमान मित्तल, कुंज बिहारी गोयल, बलराम गोयल, पंकज मित्तल, गोपाल अग्रवाल, अनिल गर्ग, अशोक गोयल पिंटू जी, कमलेश गोयल, रामावतार मित्तल, सत्यनारायण मित्तल, गौरव गर्ग, कल्याण चंद गुप्ता और हेमराज गर्ग सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह आयोजन न केवल समाज के सांस्कृतिक और सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देगा, बल्कि अग्रवाल समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को भी प्रबल करेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story