कार्यक्रम के अतिथि एवं आयोजक

  • मुख्य अतिथि: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
  • विशिष्ठ अतिथि: ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी
  • संस्थापक: ग्राम संसद संस्थापक ब्रजेश शर्मा

उपस्थित जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ निम्नलिखित सरपंच उपस्थित रहे:

  • सरपंच लाला अमरगढ़
  • सरपंच अक्षिता शर्मा
  • सरपंच अख्याराम गुर्जर
  • सरपंच महेश जादौन

सम्मान समारोह एवं संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल को प्रतिष्ठित कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर सभापति ने बताया कि:

"यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण रहा। यह सम्मान मेरे क्षेत्र की समस्त जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आप सभी के निरंतर सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।"

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story