गंगापुर सिटी में शिवार्धन बिल्ड एस्टेट ग्रुप की विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्रुप के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जयपुर से पहुंचे ग्रुप के डेवलपमेंट डायरेक्टर सी.एल. दातोनिया ने कहा कि जहां लोग सोचना छोड़ देते हैं, वहां शिवार्धन सोचना शुरू करता है।

5 अगस्त की दोपहर 1 बजे होटल मंगलम पैलेस में आयोजित बैठक में शिवार्धन बिल्ड एस्टेट ग्रुप के एरिया लीडर पिन्टू महावर, फूलचन्द महावर और रिटायर्ड प्रिंसिपल नारायण लाल महावर पूर्व पार्षद के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर से पहुंचे ग्रुप के डेवलपमेंट डायरेक्टर सी.एल. दातोनिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सी.एल. दातोनिया ने अपने संबोधन में कहा कि बिजनेस करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। व्यक्ति की सोच, लगन और मेहनत ही उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उन्होंने बताया कि इन सपनों को शिवार्धन ग्रुप के प्लेटफॉर्म पर पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप के एम.डी. बी.एल. मीना हैं।

उन्होंने कहा कि शिवार्धन ग्रुप को कार्य करते हुए 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वे गंगापुर सिटी पहुंचे हैं। यहां लोगों द्वारा किए गए उत्साहपूर्ण स्वागत और सम्मान को वे अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के पावन पर्व पर ग्रुप के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर स्थित मेरी गोल्ड होटल में वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने गंगापुर सिटी से अधिक से अधिक सदस्यों को इस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया।

बैठक को फूलचन्द प्रिंसिपल, पिन्टू महावर, नारायण लाल महावर, मोहनलाल अध्यापक, टीकमचन्द और देवकीनन्दन ने भी संबोधित किया तथा अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में पत्रकार खेमचन्द गोठवाल, धनन्जय शर्मा, रामकेश मीना, प्यारेलाल सैनी, तुलसीराम गौत्तम, नरेश खारवाल, कमल बैरवा, विजेन्द्र बैरवा, राजेन्द्र बैरवा, मुन्नालाल, छगनलाल, विष्णु सहित दर्जनों नए सदस्यों ने भाग लिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story