शिक्षक संघ सियाराम ने 180 बीएलओ का किया भव्य सम्मान, होली मिलन समारोह में शिक्षक हुए झूमते
होली मिलन समारोह में बीएलओ को माला, प्रशस्ति पत्र और बैग देकर किया गया सम्मान

गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम, जिला सवाई माधोपुर द्वारा बीएलओ का सम्मान एवं होली मिलन समारोह मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और माला पहनाकर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल, निवर्तमान सभापति गंगापुर सिटी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू गुर्जर प्रधान गंगापुर सिटी, हनुमान मुक्त अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, रामदयाल मीणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रामलाल वैष्णव, राजकुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य पीएमसी गंगापुर सिटी, और राजेंद्र श्रीवास्तव ने मिलकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समस्त अतिथियों का माला, साफा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा ने बताया कि शिक्षक संघ सियाराम का चार मंजिला शिक्षक भवन लाल कोठी जयपुर में स्थित है, जिसमें शिक्षक समस्याओं का निराकरण किया जाता है तथा कोई भी शिक्षक भाई रात्रीकालीन में रुक सकता है। मंजू गुर्जर प्रधान ने बीएलओ का धन्यवाद करते हुए शिक्षक संघ सियाराम को भी इस प्रकार के कार्यक्रम करने पर सराहा।
मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि गंगापुर सिटी में बीएलओ को सम्मानित करने का कार्यक्रम सराहनीय है और सवाई माधोपुर जिले में यह पहला कार्यक्रम है। इस प्रकार के कार्यक्रम से शिक्षक बंधुओं में भाईचारा और कार्य भावना का विकास होता है।
सोहन लाल गुप्ता, प्रदेश मंत्री ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम द्वारा समय-समय पर सामाजिक और शैक्षिक कार्य किए जाते हैं, जिनमें वृक्षारोपण (हरित पखवाड़ा), पुलवामा में शहीद वीरांगनाओं को एक-एक लाख रुपए का योगदान, नामांकन वृद्धि, रक्तदान शिविर, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, फल वितरण, गर्मियों में पक्षियों को पानी देना, कोरोना महामारी में मास्क और भोजन की सहायता, पूनम जांगिड़ के पुत्र अर्जुन जांगिड़ को आर्थिक सहायता, चयनित शिक्षकों के लिए शैक्षिक समसामयिक दक्षता उन्नयन प्रशिक्षण शामिल हैं।
इस अवसर पर 180 बीएलओ को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और आकाश संस्थान द्वारा एक बैग देकर सम्मानित किया गया। बीएलओ का सम्मान समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक होली के गीतों पर नृत्य करते हुए फूलों की बरसात में आनंदित हुए। फूलों की होली में सभी ने पानी की मितव्यता का विशेष ध्यान रखा।
मंच संचालन गोपाल लाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने सभी आगंतुक, मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेश जैन, रामबाबू शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, नरेश सिसोदिया, श्रीजेश गुर्जर, हरिशंकर गुर्जर, पवन शर्मा, शिवम शर्मा, चंद्रप्रकाश गर्ग, रघुवीर जाटव और सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
