भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश युवा मोर्चा के हाल ही नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को गंगापुर सिटी में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे!


आगमन एवं कार्यक्रम का विवरण

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने उक्त संदर्भ में बताया कि:

  • "भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा शुक्रवार 6 फरवरी को सांयकाल 5:00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के जयपुर बाईपास स्थित निज निवास पर पहुंचकर युवा संवाद एवं बजट पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे !"

मुख्य उद्देश्य

प्रवास के दौरान युवा संवाद एवं केंद्रीय बजट पर करेंगे विस्तृत चर्चा...


विशेष आयोजन समिति का गठन

उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर द्वारा विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें निम्नलिखित सदस्य शामिल किए गए हैं:

  • मुरली गौतम
  • शुभम भारद्वाज
  • विकास सैनी
  • शेरसिंह मीना
  • सीताराम गुर्जर
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story