जिले में मंगलवार को शक्ति दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग तथा हीमोग्लोबिन की जांच की गई। एनीमिया से पीड़ित लाभार्थियों का उपचार करने के साथ आयरन की टेबलेट्स का वितरण किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, पोषणयुक्त आहार लेने और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

सीएमएचओ डॉ. अनिल जेमिनी ने बताया कि शक्ति दिवस के दौरान बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया की दर कम करने के लिए उनकी स्क्रीनिंग और उपचार किया जाता है। इसके तहत बच्चों, किशोरी बालिकाओं, विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को एनीमिया से मुक्त करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान को एनीमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित करता है। चिकित्सा संस्थानों, आंगनवाड़ी और स्कूलों में आयरन की खुराक दी जाती है। इसके साथ ही खून की कमी से ग्रस्त गर्भवतियों की पहचान कर उन्हें उपचार दिया गया तथा आवश्यकतानुसार उच्च संस्थान पर इलाज के लिए रेफर किया गया।

शक्ति दिवस के दौरान लाभार्थियों से किलकारी कॉल के बारे में भी चर्चा की गई। इसके माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को हर सप्ताह कॉल कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की जाती है। इनमें एनीमिया से बचाव, परिवार नियोजन की जानकारी, टीकाकरण के लिए प्रेरित करना एवं मातृ स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना शामिल है।

जिले में शक्ति दिवस के आयोजन के माध्यम से बच्चों, किशोरियों, महिलाओं, गर्भवतियों और धात्री माताओं में एनीमिया की पहचान, उपचार और बचाव संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story