सवाई माधोपुर में शक्ति दिवस: बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को मिली आयरन की शक्ति
सवाई माधोपुर में शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की अनिमिया जांच हुई, आयरन की खुराक दी गई और गर्भवतियों की पहचान की गई।

तस्वीर में बाएं से एक स्वास्थ्यकर्मी महिला की उंगली की जांच करती हुई, केंद्र में बैठी महिला और सामने एक बच्चा, तथा दाएं बैठी एक अन्य महिला नजर आ रही हैं।
जिले में मंगलवार को आयोजित शक्ति दिवस के दौरान बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की अनिमिया स्क्रीनिंग कर हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इस दौरान अनिमिया से ग्रस्त लोगों को उपचार उपलब्ध कराया गया और आयरन की टेबलेट्स का वितरण किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, पोषणयुक्त आहार लेने और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी ने बताया कि शक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में अनिमिया की दर को कम करना है। इसके तहत उनकी अनिमिया स्क्रीनिंग और उपचार किया जाता है। शक्ति दिवस में बच्चों, किशोरी बालिकाओं, विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को अनिमिया मुक्त करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान को अनिमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के सहयोग से माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। चिकित्सा संस्थानों, आंगनवाड़ी और स्कूलों में आयरन की खुराक दी जाती है। इसके साथ ही खून की कमी से ग्रस्त गर्भवतियों की पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यकतानुसार उच्च संस्थान पर इलाज के लिए रेफर किया गया।
शक्ति दिवस के दौरान लाभार्थियों को किलकारी कॉल के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को हर सप्ताह कॉल कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी और जागरूकता प्रदान की जाती है। इसमें एनीमिया से बचाव, परिवार नियोजन की जानकारी, टीकाकरण के लिए प्रेरित करना और मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना शामिल है।
जिले में आयोजित शक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों, किशोरियों और महिलाओं तक आयरन की खुराक पहुंचाने के साथ ही अनिमिया से प्रभावित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया।
Meta Description

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
