शहरी सेवा शिविर अभियान 2026: सवाई माधोपुर में लगेंगे विशेष कैंप
अभियान के तहत सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी सहित पांच निकायों के नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं और आवश्यक शहरी सेवाओं का लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत सेवा पखवाड़ा 12 जून से 15 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 से 15 जुलाई तक नगर परिषद सवाई माधोपुर, नगर परिषद गंगापुर सिटी, नगर पालिका बामनवास, वजीरपुर तथा खण्डार के विभिन्न वार्डों में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नागरिकों को अनेक महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविरों में नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर, नई स्ट्रीट लाइट लगाने, सीवरेज कनेक्शन एवं मरम्मत, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, उपविभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र, जन्म-मृत्यु एवं विवाह आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन तथा एसबीएम 2.0 के तहत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
नगर परिषद सवाई माधोपुर क्षेत्र में 1 एवं 2 जुलाई को वार्ड संख्या 31 से 36, 3 एवं 6 जुलाई को वार्ड संख्या 37 से 42, 7 एवं 8 जुलाई को वार्ड संख्या 43 से 48, 9 एवं 10 जुलाई को वार्ड संख्या 49 से 54 तथा 13 से 15 जुलाई को वार्ड संख्या 55 से 60 तक के शिविर नगर परिषद परिसर, सवाई माधोपुर में आयोजित होंगे।
नगर परिषद गंगापुर सिटी क्षेत्र में 1 जुलाई को वार्ड 31 से 36, 2 एवं 3 जुलाई को वार्ड 37 से 42, 6 एवं 7 जुलाई को वार्ड 43 से 48, 8 एवं 9 जुलाई को वार्ड 49 से 54 तथा 10 एवं 13 जुलाई को वार्ड 55 से 60 तक के शिविर नगर परिषद सभागार, गंगापुर सिटी में आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका बामनवास क्षेत्र में 2 जुलाई को वार्ड 12, 3 जुलाई को वार्ड 13, 7 जुलाई को वार्ड 14, 8 जुलाई को वार्ड 15, 9 जुलाई को वार्ड 16, 10 जुलाई को वार्ड 17, 13 जुलाई को वार्ड 18, 14 जुलाई को वार्ड 19 तथा 15 जुलाई को वार्ड 20 के शिविर नगर पालिका कार्यालय, बामनवास में आयोजित होंगे।
नगर पालिका वजीरपुर क्षेत्र में 1 जुलाई को वार्ड 12, 2 जुलाई को वार्ड 13, 3 जुलाई को वार्ड 14, 6 जुलाई को वार्ड 15, 7 जुलाई को वार्ड 16, 8 जुलाई को वार्ड 17, 9 जुलाई को वार्ड 18, 10 जुलाई को वार्ड 19 एवं 20, 13 जुलाई को वार्ड 21 एवं 22, 14 जुलाई को वार्ड 23 एवं 24 तथा 15 जुलाई को वार्ड 25 के शहरी सेवा शिविर नगर पालिका कार्यालय, वजीरपुर में आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका खण्डार क्षेत्र में वार्ड संख्या 1 से 25 तक के शहरी सेवा शिविर नगर पालिका खण्डार के सभागार में लगाए जाएंगे।
शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शहरी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
