सवाई माधोपुर, 2 अक्टूबर। राज्य सरकार युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत ‘इनोवेट राजस्थान : आइडिया फॉर विकसित भारत’ थीम पर ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित कर रही है। प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर तीन चरणों में होगी।

संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग पंकज मीना ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थी, युवा, स्थापित उद्यमी, स्टार्टअप्स, महिलाएं, ग्रामीण एवं जनजातीय इनोवेटर तकनीकी, सामाजिक, पर्यावरणीय और शासन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अपने नवाचार प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक ब्लॉक से अधिकतम 30 टीमों को आइडिया प्रस्तुत करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को मार्गदर्शन, प्रस्तुतीकरण तैयार करने और स्टार्टअप व्यवस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से तीन टीमों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 50 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपये होंगे। प्रत्येक जिले से तीन टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित की जाएंगी।

जयपुर में दिसंबर माह में प्रस्तावित राज्य स्तरीय फिनाले में प्रथम पुरस्कार 5 लाख, द्वितीय 3 लाख और तृतीय 2 लाख रुपये होगा। इसके अलावा ग्रामीण, महिला, जनजातीय, सामाजिक प्रभाव और हरित नवाचार के लिए एक-एक लाख रुपये के पांच विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

इच्छुक विद्यार्थी और इनोवेटर 1 से 15 अक्टूबर तक विकसित भारत जनसेवा अभियान पोर्टल https://vbjsa.rajasthan.gov.in/Citizen/events पर कार्यक्रम सूची में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ https://istart.rajasthan.gov.in/startup/vbjsa का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित नवाचारों को ब्लॉक से जिला और राज्य स्तर तक मंच मिलेगा तथा राज्य स्तरीय फिनाले में प्रतिभागियों को 5 लाख रुपये तक के पुरस्कार के लिए अवसर मिलेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story